प्रवेश प्रक्रिया सम्बन्धी नियम

बी.ए./ बी.कॉम. प्रथम वर्ष 2026-27

  1. सर्वप्रथम छात्रा को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (200/- रुपए) करना होगा।
  2. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इंटर का परीक्षा परिणाम – बीए (40%) व बीकॉम (45%) होना अनिवार्य है।
  3. महाविद्यालय में प्रवेश हेतु निम्न अभिलेख अवश्य लाएं –
    • हाई स्कूल प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
    • इंटर प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
    • स्थानांतरण प्रमाण पत्र *
    • चरित्र प्रमाण पत्र *
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र *
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
  4. छात्रा को प्रवेश के समय अनिवार्य प्रमाण पत्र (*) जमा करने होंगे।
  5. यदि कोई छात्रा प्रवेश के समय अनिवार्य प्रमाण पत्र के अलावा (*) अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है
    तो प्रवेश के बाद 15 दिन की अवधि में अपने प्रमाण पत्र तथा अन्य अभिलेखों को विद्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  6. छात्राओं की सभी अभिलेखों की स्व प्रमाणित छाया प्रति संलग्न करके फॉर्म को जमा करेंगी।
  7. B.A में 3 Major विषय और 1 Minor विषय लेना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित Vocational, Co-curricular विषय भी अनिवार्य हैं।
    अतः कुल विषयों की संख्या 6 होगी।
  8. फीस जमा करने के पश्चात ही प्रवेश सुनिश्चित होगा।
  9. किसी भी आवेदन पत्र की अस्वीकृति का कारण बताना प्रवेश समिति अथवा प्रचार के लिए आवश्यक नहीं है।
  10. प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित प्रभारी से संपर्क कर सकती है –
    • मो. न.- 6393477882 (Help Line Number)
    • मो. न.- 8860252889 (Help Line Number)